NEET PAPER LEAK : NEET पेपर लीक केस का मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEET Paper Leak: Mastermind of the NEET paper leak case, PV Kulkarni, arrested!

NEET PAPER LEAK : NEET परीक्षा के पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ा एक्शन लेते हुए मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी नाम के एक प्रोफेसर को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पीवी कुलकर्णी NEET एग्जाम कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से जुड़ा हुआ था जिसने एग्जाम के क्वेश्चन पेपर तैयार किए थे।

कुलकर्णी अब रिटायर हो चुका है।

अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में कुलकर्णी ने एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे की मदद से छात्रों को जुटाया और पुणे स्थित अपने घर पर स्पेशल कोचिंग क्लासेस चलाईं।

इन क्लासेस में छात्र सवालों को अपनी कॉपी में लिखते थे। बाद में जांच में पाया गया कि वही सवाल 3 मई 2026 को हुए NEET-UG परीक्षा के असली पेपर से पूरी तरह मेल खाते है।

मनीषा वाघमारे को CBI पहले ही 14 मई 2026 को गिरफ्तार कर चुकी है. आरोपी मनीषा वाघमारे के पूछताछ के बाद CBI कुलकर्णी तक पहुंची।

बता दें कि CBI ने पिछले 24 घंटों में देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी करते हुए कई अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और मोबाइल फोन जब्त किए है।

CBI का कहना है कि जांच में अब केमिस्ट्री पेपर लीक के असली स्रोत और उन बिचौलियों का पता चल गया है, जिन्होंने लाखों रुपये लेकर छात्रों को इन विशेष कोचिंग क्लासेस तक पहुंचाया।

फिलहाल इन जब्त सामग्रियों की फोरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEW RAILWAY RULES: अब RPF भी काट सकती है चालान! 

New Railway Rules: Now RPF can also issue challans!   NEW...

CG MAHTARI VANDAN YOJANA: KYC के नाम पर निकाली 980 बोरी खाद! 

    CG Mahtari Vandan Yojana: 980 bags of fertilizer siphoned...

CG VIDHANSABHA: वेदांता हादसे पर विपक्ष का वाकआउट! 

CG Vidhansabha:Opposition stages walkout over Vedanta accident!     CG VIDHANSABHA: छत्तीसगढ़...