RANCHI: Fraud during SSC GD exam; 6 candidates arrested!
RANCHI: राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में आयोजित SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने रिमोट एक्सेस तकनीक के जरिए प्रश्न पत्र हल कराने वाले सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश करते हुए छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में पांच अभ्यर्थी बिहार के हैं, जबकि एक कोडरमा का रहने वाला है।
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सेंटर सुपरिंटेंडेंट एवं सेंटर आईटी हेड तथा छह अभ्यार्थियों के विरुद्ध सुखदेव नगर थाना मे मामला दर्ज किया गया है।
परीक्षा कें से छह कंप्यूटर, सीसीटीवी का डीभीआर, छह परीक्षार्थियों के एडमीट कार्ड, पांच मोबाईल और एक टैब जब्त किया गया है।
इस घटना के सामने आने के बाद भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

