MEMORIAL LECTURE RAIPUR : रामअवतार तिवारी समेत कई हस्तियां सम्मानित, अश्विनी उपाध्याय बोले – भारत संविधान से चलेगा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MEMORIAL LECTURE RAIPUR : Ramavatar Tiwari and several other celebrities were honored, Ashwini Upadhyay said – India will be run by the Constitution.

रायपुर. रायपुर के शहीद स्मारक भवन में स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और प्रखर अधिवक्ता स्वर्गीय कमलनारायण शर्मा की स्मृति में आयोजित वार्षिक व्याख्यान और सम्मान समारोह में देश की आंतरिक सुरक्षा, संविधान और सामाजिक चुनौतियों पर खुलकर चर्चा हुई। कार्यक्रम का विषय था “सुरक्षित भारत : चुनौतियां एवं समाधान”।

मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए संविधान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, “ना बाइबिल से, ना कुरान से, भारत चलेगा संविधान से।” उन्होंने धर्मांतरण, घुसपैठ और भ्रष्टाचार को देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बताया।

CG BREAKING : FSL में बड़ा फेरबदल, अंकित गर्ग संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्र ने की। वहीं पूर्व न्यायाधीश दीपक तिवारी, अनुराग पांडेय और सविता पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह में 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया। साथ ही विधि सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को भी विशेष सम्मान दिया गया।

वरिष्ठ पत्रकार रामअवतार तिवारी और प्रशांत शर्मा को पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं अधिवक्ता विनोद प्रधान, बृजेशनाथ पांडेय और रूपाली शर्मा को विधि सेवा के क्षेत्र में सम्मान मिला।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को जीवंत कर दिया, जिससे पूरा सभागार भावुक हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, अधिवक्ता, छात्र, शिक्षक और पत्रकार मौजूद रहे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related