DHIRENDRA SHASTRI CONTROVERSY: Mocked Lord Krishna; video goes viral!
DHIRENDRA SHASTRI CONTROVERSY: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में श्रीराम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
श्रीराम कथा के दौरान उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए टिप्पणी की।
कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण का जिक्र करते हुए कहा, “तुम अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, कहीं बैठे हैं तो टेढ़े। वो खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े। पैर के ऊपर पैर, कमर कहीं लचकाएं, बंसी बजाएं तो टेढ़े।
उन्होंने आगे कहा, “हमारे वाले भगवान खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे होते हैं। हमारे वाले का नाम भी एकदम सीधा और हमारे वाले भगवान का चलना भी एकदम सीधा है।
इसके बाद उन्होंने बांसुरी और धनुष का जिक्र करते हुए गाने के अंदाज में कहा, “बंसी का बजाना खेल भी है, धनुष का चलाना खेल नहीं।” उन्होंने बांसुरी बजाने को लेकर भी मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की।
धीरेंद्र शास्त्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भगवान राम और कृष्ण को लेकर की गई इस टिप्पणी पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


