CG FOUNDATION DAY: PM Modi writes to CM Sai
CG FOUNDATION DAY: छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को बधाई दी है.
PM Modi ने लिखा कि छत्तीसगढ़ का यह स्थापना दिवस सिर्फ एक राज्य का जन्मदिन नहीं, बल्कि 3 करोड़ जनता के सपनों और आकांक्षाओं का उत्सव है.
PM मोदी ने पत्र में प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता को गिनाया और इसे विकास का सबसे बड़ा मोड़ बताया.
उन्होंने लिखा कि, कभी नक्सल हिंसा से जूझने वाले इलाके आज शांति, शिक्षा और विकास के नए केंद्र बनकर उभर रहे हैं, जहां अब सड़कें, स्कूल और मोबाइल टावर पहुंच रहे हैं.
इसके साथ ही पीएम ने डबल इंजन सरकार के मॉडल की तारीफ करते हुए आंकड़े भी साझा किए. उन्होंने लिखा कि केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से प्रदेश के 73 लाख गरीब परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज मिल रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 22 लाख से ज्यादा परिवारों को पक्का मकान मिला है और 25 लाख से ज्यादा किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सीधा लाभ मिला है, जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं.
PM ने CM साय के ‘अंजोर विजन’ डॉक्यूमेंट को विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की नई दिशा और रोडमैप बताया.
