CG VIRAL VIDEO : Viral AI video depicting Hindu deities sparks controversy
रायपुर। रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल कुछ AI वीडियो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दावा किया जा रहा है कि “From Heaven to Earth” नाम के एक फेसबुक पेज से शेयर किए गए वीडियो में भगवान शिव, विष्णु और हनुमान को लेकर भ्रामक बातें दिखाई गई हैं, जिससे हिंदू संगठनों में नाराजगी बढ़ गई है।
वीडियो में AI तकनीक के जरिए ऐसे दृश्य और संवाद दिखाए गए हैं, जिनमें यीशु मसीह को हिंदू देवताओं से ऊपर बताया गया है। एक वीडियो में भगवान शिव के संदर्भ में विवादित दावे किए गए हैं, जबकि दूसरे वीडियो में भगवान हनुमान को लेकर भी आपत्तिजनक प्रस्तुति होने का आरोप लगाया गया है।
CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ की जमीन से निकले 5 असली हीरे, अब बड़े स्तर की ड्रिलिंग को मंजूरी
वीडियो सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। श्री सुरेश्वर महादेव पीठ के डॉ. स्वामी राजेश्वरानंद ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं, बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। उनका कहना है कि अगर ऐसी पोस्ट और वीडियो पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
फिलहाल, वीडियो की प्रामाणिकता, निर्माण और प्रसार को लेकर आधिकारिक जांच या पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। मामला सोशल मीडिया से निकलकर अब कानून-व्यवस्था और धार्मिक संवेदनशीलता के मुद्दे में बदलता दिख रहा है।
