IPL 2026 RAIPUR MATCH : Shahrukh Khan is coming to Raipur!
रायपुर. रायपुर में 13 मई को होने वाला RCB vs KKR मुकाबला अब सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं, मेगा शो बनने जा रहा है। वजह हैं बॉलीवुड के किंग खान। खबर है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और स्टेडियम में बैठकर अपनी टीम का हौसला बढ़ाएंगे।
जैसे ही यह खबर सामने आई, क्रिकेट फैंस के साथ SRK लवर्स में भी जबरदस्त एक्साइटमेंट दिखने लगा है। रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम एक बार फिर फुल हाउस होने जा रहा है। चर्चा ये भी है कि BCCI के बड़े चेहरे और ICC चेयरमैन भी इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में मौजूद रह सकते हैं। यानी 13 मई को रायपुर में सिर्फ चौके-छक्के नहीं, स्टार पावर भी देखने को मिलेगी।

