CG BREAKING : सीमांकन पर बवाल, RI-पटवारी बंधक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Chaos over demarcation, RI-Patwari held hostage

कोरबा. कोरबा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जमीन सीमांकन करने पहुंचे राजस्व अफसरों पर ग्रामीण ऐसे भड़के कि RI और पटवारी को करीब 2 घंटे तक कार में बंधक बनाकर रखा गया। ग्रामीणों का आरोप था कि पैसे लेकर गलत सीमांकन किया गया है।

मौके पर जमकर हंगामा हुआ, बहस बढ़ी और एक ग्रामीण तो रस्सी लेकर आत्महत्या की धमकी तक देने लगा। मामला करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव का है, जहां कोर्ट के आदेश पर सीमांकन करने पहुंची टीम विवाद में फंस गई। अब पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने चार ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related