CG SUSHASAN TIHAR: सुशासन तिहार में ‘क्वालिटी वाली दारू’ की गुहार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SUSHASAN TIHAR: A Plea for ‘Quality Liquor’ During Sushasan Tihar!

CG SUSHASAN TIHAR : अंबागढ़ चौकी में सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में अच्छी शराब और सरकारी शराब दुकान से नियमित शराब दिलाने की मांगो ने नगर पंचायत को परेशानियों में डाल दिया है।

सुशासन तिहार अंतर्गत पहला शिविर गुरूवार को मंगल भवन में संपन्न हुआ।

शिविर में नितीन दुबे ने शिकायत किया कि शासकीय शराब दुकान में जो शराब मिल रही है उसके सेवन से उल्टी दस्त हो रही है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि शराब दुकान में एक महिने से लोगों को शेरा, शोले, यूनिक एवं रोमियो ब्रांड की शराब नहीं मिल रही है।

अंग्रेजी शराब दुकान में प्रचलित गोवा, आरएस, आल सीजन, सिग्नेचर, 8 पीएम ब्रांड की शराब नहीं मिल रही है।

शराब दुकान में फ्रीजर होने के बाद भी लोगो को गर्म बीयर दी जा रही है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि, शराब दुकान में मांग के अनुरूप शराब की आपूर्ति नहीं हो रही है।

देशी शराब का स्टाक कुछ घंटे में खत्म हो जाता है जबकि अंग्रेजी शराब का स्टाक एक दिन में ही खत्म हो रहा है।

नितीन ने बताया कि वह शराब प्रेमियो की समस्याओं एवं दर्द को सुशासन तिहार में रख रहे है। ताकि जल्द ही निराकरण हो सके।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related