INDIA NEW CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे CDS की जिम्मेदारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

India’s New CDS: Lieutenant General NS Raja Subramani to Assume Charge as CDS!

INDIA NEW CDS : केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई, 2026 को समाप्त होने जा रहा है। 2019 में CDS पद के गठन के बाद वह इस पद पर नियुक्त होने वाले तीसरे अधिकारी होंगे।

यह पद देश की तीनों सेनाओं- थल सेना, नौसेना और वायु सेना- के बीच बेहतर समन्वय और एकीकरण के लिए सर्वोच्च सैन्य पद माना जाता है।

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने दिसंबर 1985 में ‘गढ़वाल राइफल्स’ में कमीशन प्राप्त करने वाले जनरल सुब्रमणि ने लगभग 39 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा की है।

वे थल सेना के उप-प्रमुख रह चुके हैं और लखनऊ स्थित मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

​चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि के सामने सबसे बड़ी चुनौती तीनों सेनाओं का ‘थिएटर कमांड’ में एकीकरण करना होगा।

यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिससे युद्ध की स्थिति में तीनों सेनाएं एक साथ मिलकर प्रहार कर सकें।0

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related