PUNJAB VIDHANSABHA : CM Bhagwant Mann पर नशे का आरोप, सदन में मची अफरा-तफरी!

Date:

Punjab Vidhan Sabha: Allegations of Intoxication Leveled Against CM Bhagwant Mann; Chaos Erupts in the House!

PUNJAB VIDHANSABHA : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया है।

विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे की हालत में सदन में उपस्थित होने का आरोप लगाया है।

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा में सभी विधायकों की शराब जांच कराने की मांग की।

बाद में अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री और सभी विधायकों की तत्काल शराब जांच और डोप जांच कराने का आग्रह किया।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस के एक विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शराब के नशे में विधानसभा पहुंचे थे।

बता दे की AAP सरकार ने राज्य के श्रमिक वर्ग को सम्मानित करने के लिए आज मजदूर दिवस के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है।

यह सत्र बुलाने का फ़ैसला तब आया, जब सत्ताधारी AAP के सात राज्यसभा सांसदों ने AAP छोड़ BJP का दामन थामा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related