BILASPUR ED RAID: शराब घोटाले की आंच में झुलसा सराफा कारोबारी! 

Date:

BILASPUR ED RAID: Jeweler scorched by the heat of the liquor scam!

BILASPUR ED RAID: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ED की टीम ने गुरुवार को बिलासपुर में सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर दबिश दी थी।

सूत्रों के अनुसार, दिनभर चली इस छापेमारी कार्रवाई में टीम को करीब 17 किलो सोना, करीब 3 करोड़ रुपये के हीरों के हार और बड़ी मात्रा में नकदी मिली है।

जानकारी के मुताबिक, विवेक अग्रवाल फरार चल रहे वांटेड आरोपी विकास अग्रवाल के भाई हैं।

विकास अग्रवाल को इस मामले में अहम कड़ी माना जा रहा है और वह मुख्य आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया जाता है।

ED की यह कार्रवाई शराब घोटाले की जांच में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ED पूरे मामले में बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच कर रही है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ED  को आशंका है कि फरार विकास अग्रवाल के निवेश और वित्तीय लेनदेन का हिसाब उसके भाई विवेक अग्रवाल के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छिपा हो सकता है।

अधिकारियों की नजर अब उन बेनामी संपत्तियों और ज्वेलरी निवेश पर है, जो पिछले कुछ वर्षों के भीतर किए गए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related