DIAL 112 FAKE VACANCY: Fake Poster Goes Viral on Social Media; Police Issue Warning
DIAL 112 FAKE VACANCY: छत्तीसगढ़ में डायल 112 इमरजेंसी सर्विस की नई गाड़ियों के लिए ड्राइवरों की भर्ती के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक कथित भर्ती पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डायल 112 सेवा के लिए ड्राइवर भर्ती का दावा किया गया है।
पोस्टर में 13 जिलों में भर्ती, 13 हजार रुपए वेतन, 8 घंटे की ड्यूटी और 21 से 40 वर्ष तक की आयु सीमा जैसी जानकारी दी गई है। साथ ही एक मोबाइल नंबर जारी कर इच्छुक उम्मीदवारों से संपर्क करने की अपील भी की गई है।
हालांकि, डायल 112 सेवा के संचालन से जुड़े अधिकारियों और पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कोई भर्ती प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं की गई है।
अधिकारियों के अनुसार वायरल पोस्टर पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है, जिसका उद्देश्य लोगों को भ्रमित करना या ठगी का शिकार बनाना हो सकता है।
पुलिस ने आम लोगों और युवाओं से अपील की है कि किसी भी भर्ती संबंधी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें।
अधिकारियों ने कहा कि सरकारी या संविदा भर्ती की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी केवल विभागीय वेबसाइट, अधिकृत विज्ञप्ति या आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही जारी की जाती है।

