CHHATTISGARH: सरकार के खिलाफ किसान मोर्चा ने खोला मोर्चा, धान का दाम 5500 करने की मांग! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH: Farmers’ Front Launches Agitation Against the Government, Demanding Paddy Price Be Raised to ₹5,500!

CHHATTISGARH:  छत्तीसगढ़ में किसान संगठनों ने राज्य की डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

खाद की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती महंगाई को लेकर किसान संगठनों में भारी आक्रोश है ।

सर्व किसान समाज और छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे सहित वरिष्ठ किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री के हालिया फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज और धान का दाम ₹5500 प्रति क्विंटल करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने डामर और डीजल महंगा होने पर ठेकेदारों को  मुआवजा राशि देने की घोषणा की है लेकिन सरकार यह भूल रही है कि इसी महंगाई की मार छत्तीसगढ़ के अन्नदाता पर भी पड़ रही है।

डीजल, पेट्रोल, बिजली, पानी और अनाज के दाम बढ़ने से किसान और मजदूर की खरीदने की क्षमता पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिस तरह उन्होंने ठेकेदारों के नुकसान की भरपाई के लिए त्वरित निर्णय लिया, ठीक उसी तरह संकट से जूझ रहे किसानों के हित में भी बड़ा फैसला लें

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related