BHILAI STEEL PLANT: Iron Worth Crores Stolen; Goods Seized from Warehouse!
BHILAI STEEL PLANT: भिलाई-3 थाना क्षेत्र के अकलोलडी गांव में भिलाई स्टील प्लांट से करोड़ों रुपये के लोहे की चोरी के मामले में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से भारी मात्रा में संदिग्ध लोहा बरामद किया है।
दुर्ग पुलिस के द्वारा जब्त वाहनों में पोकलेन मशीन, बुलडोजर, ट्रक और चेन माउंटेड मशीनें जैसे भारी उपकरण शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क लंबे समय से संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था।
ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर BSP के भीतर से ट्रक ड्राइवरों के जरिए लोहा चोरी कराने का आरोप है। चोरी का माल अकलोलडी स्थित मोहम्मद सलीम के गोदाम में डंप किया जाता था, जहां से उसे अन्य स्थानों पर खपाया जाता था।
पुलिस के अनुसार, ब्लू डस्ट परिवहन की आड़ में इस चोरी को अंजाम दिया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि BSP परिसर और आसपास करीब 400 CCTV कैमरे तथा CISF जवानों की तैनाती के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में लोहा बाहर निकलना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
मुख्य आरोपी संजय सिंह और गोदाम संचालक मोहम्मद सलीम फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं।

