GANGRAPE NEWS: Husband Sells Wife for ₹50,000 After Disliking Her; She Becomes Victim of Gangrape!
GANGRAPE NEWS : मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है ।
गुजरात के बनासकांठा जिले में एक पति ने सिर्फ 50 हजार रुपये में अपनी पत्नी को बेच दिया। इस कथित सौदेबाजी और उसके बाद हुई प्रताड़ना के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी पति समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पति को अपनी पत्नी पसंद नहीं थी। इसी वजह से उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर कथित तौर पर अपनी पत्नी का सौदा कर दिया।
कानून और पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने एक शातिर चाल चली। उसने खुद पालनपुर पश्चिम पुलिस थाने में जाकर पत्नी की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज करा दी ताकि किसी को उस पर शक न हो।
रिहा होने के बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि कैद के दौरान आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
इसके अलावा, अपराधियों ने जबरन उसके सोने के गहने भी छीन कर बेच दिए।
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मानव तस्करी, सामूहिक बलात्कार, लूट और आपराधिक साजिश की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

