CG SUSPENSION NEWS: प्रशासनिक अनियमितताओं मामले में प्रधान पाठक सस्पेंड! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SUSPENSION NEWS: Headmaster Suspended Over Administrative Irregularities!

CG SUSPENSION NEWS: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुंगेली जिले में हुई है।

मुंगेली में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में संबंधित शिक्षक के खिलाफ गंभीर प्रशासनिक अनियमितताएं सामने आई हैं।

शासकीय प्राथमिक शाला उमरिया, विकासखंड मुंगेली में पदस्थ प्रधान पाठक राजेन्द्र कुमार नेताम के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं।

जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि संबंधित प्रधान पाठक ने  बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहना और उपस्थिति पंजी में कूटरचना करते हुए फर्जी उपस्थिति दर्ज करने जैसी गंभीर अनियमितता भी की।

जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से नेताम को निलंबित कर दिया है।

विभाग ने सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए शासकीय संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का सख्त निर्देश दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related