CG VIRAL NEWS: Action Against Illegal Mining—Or a Racket of Extortion? Police Under the Scanner!
CG VIRAL NEWS : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौर में प्रतिबंध के बावजूद अवैध बोर खनन मामले में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो बोरवेल मशीनों को जब्त किया है।
इसी दौरान एक युवक ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली थी कि खेत में नियमों के खिलाफ बोर खनन किया जा रहा है।
पूछताछ के दौरान वहां मौजूद व्यक्ति स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया और गाड़ी खड़ी करने की बात कहकर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश करता रहा।
इसी बीच एक युवक ने वीडियो बनाते हुए आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी मशीन छोड़ने के एवज में 1 लाख 50 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं।
पुलिस द्वारा गाड़ियां थाने लाने के बाद धर्मेंद्र पात्रे नामक व्यक्ति सामने आया, जिसने खुद को पत्रकार बताया और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की।
पकड़ी गई गाड़ियों में एक पर तमिलनाडु का नंबर TN 34 AD 1717 और दूसरी पर कर्नाटक (बेंगलुरु) का नंबर KA 01 MU 5590 दर्ज था। हालांकि, इन वाहनों के असली मालिकों के बारे में अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
मामले की पूरी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।

