DHAR ROAD ACCIDENT: पिकअप पलटने से 12 मजदूरों की दर्दनाक मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Dhar Road Accident: 12 laborers killed in horrific accident after pickup truck overturns!

DHAR ROAD ACCIDENT: मध्य प्रदेश के धार जिले के चिकल्या चौराहे में बुधवार रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच एक पिकअप वाहन के पलटकर एक SUV से टकरा जाने से उसमें सवार 12 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक करीब 35 मजदूर धार जिले के बग्गड़ क्षेत्र से पिकअप वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

इस भीषण हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को इंदौर रेफर किया गया है।

सूचना पर  पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता का एलान किया हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये देने के निर्देश दिए हैं।

एक बार फिर सड़क सुरक्षा कानूनों की धज्जियां उड़ाई गईं और मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related