CHHATTISGARH : DPI ने दोबारा खोल दिया पूरा प्रमोशन केस

Date:

CHHATTISGARH : DPI reopens the entire promotion case

रायपुर। रायपुर से बड़ी खबर निकलकर आ रही है। स्कूल शिक्षा विभाग में प्रमोशन को लेकर फिर से हलचल तेज हो गई है। पिछले साल 30 अप्रैल 2025 को प्राचार्य पद के लिए जो प्रमोशन लिस्ट जारी हुई थी, उसमें कई व्याख्याताओं और प्रधान पाठकों के नाम ही नहीं थे। अब वही मामला फिर से खुल गया है।

जिन शिक्षकों का नाम लिस्ट से गायब था, उन्होंने DPI के पास आवेदन देकर न्याय की मांग की थी। अब उनके अभ्यावेदन की जांच हुई और 13 शिक्षकों को प्रमोशन के लिए योग्य मान लिया गया है।

अब इन सभी के लिए रिव्यू DPC की प्रक्रिया शुरू होगी। DPI ने साफ आदेश दिया है कि संबंधित जिलों से इन शिक्षकों के सभी दस्तावेज एक हफ्ते के अंदर भेजे जाएं। यानी अब इन 13 शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related