CG MURDER CASE : After killing a young man, his body was chopped into pieces and thrown in a field.
कवर्धा. कवर्धा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खेत में पड़ी एक बोरी से ऐसी सच्चाई निकली कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब बोरी खोली गई तो अंदर युवक का शव कई टुकड़ों में मिला।
मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव का है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपियों ने पहले युवक की हत्या की और फिर पहचान छिपाने या सबूत मिटाने के लिए शव को कई हिस्सों में काटकर बोरी में भर दिया। इसके बाद बोरी को खेत में फेंक दिया गया।
मृतक की पहचान बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
CHHATTISGARH : फ्री में मैच देखो, लाखों जीतों… CCPL-3 में दर्शकों के लिए भी बंपर इनाम
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे वजह क्या थी और इस वारदात को किन लोगों ने अंजाम दिया। शव की हालत देखकर ग्रामीण भी दहशत में हैं। पूरे इलाके में इस सनसनीखेज हत्याकांड की चर्चा हो रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

