CHHATTISGARH : कई बड़े स्कूल रडार पर

Date:

CHHATTISGARH : Many big schools on radar

बिलासपुर. बिलासपुर से शिक्षा सिस्टम को हिला देने वाली खबर सामने आई है। मंगला इलाके में सालों से चल रहे अचीवर्स पब्लिक स्कूल पर गंभीर आरोप लगे हैं कि CG बोर्ड की मान्यता लेकर CBSE के नाम पर बच्चों का एडमिशन किया जा रहा था।

मामला यहीं नहीं रुकता। अभिभावकों का कहना है कि महंगी किताबें और यूनिफॉर्म तय दुकानों से खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे उनकी जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। आरोप ये भी है कि स्कूल में प्रशिक्षित शिक्षकों की जगह अयोग्य लोगों से पढ़ाई कराई जा रही है, जो सीधे-सीधे RTE नियमों का उल्लंघन है।

सबसे बड़ा झटका तब सामने आया जब पता चला कि 5वीं और 8वीं के बच्चों को बोर्ड परीक्षा में बैठने ही नहीं दिया गया। स्कूल खुद परीक्षा लेकर बच्चों के भविष्य के साथ खेलता रहा और अभिभावकों को सही जानकारी तक नहीं दी गई।

गौर करने वाली बात ये है कि ये मामला सिर्फ एक स्कूल तक सीमित नहीं है। शहर के कई बड़े नामी स्कूल भी इसी तरह की अनियमितताओं के आरोप में घिरे हैं। अब NSUI की शिकायत के बाद अचीवर्स, केपीएस और सेंट जेवियर्स समेत कई स्कूलों की जांच के लिए समितियां बना दी गई हैं।

NSUI ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जांच में देरी हुई या कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे जिले में बड़ा आंदोलन होगा। फिलहाल शिक्षा विभाग की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related