NEET-UG PAPER LEAK 2026: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार, UPSC से सीखने पर दिया जोर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEET-UG Paper Leak 2026: Supreme Court Reprimands Government, Emphasizes Learning from UPSC!

NEET-UG PAPER LEAK 2026: शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में NEET-UG 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि बच्चों और उनके परिवारों के लिए यह पूरा मामला बेहद दर्दनाक और परेशान करने वाला है।

अदालत ने कहा कि लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं और अगर परीक्षा प्रक्रिया पर ही सवाल उठ जाए, तो यह युवाओं का भरोसा तोड़ने जैसा है।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को NEET-UG पेपर लीक मामले पर NTA से सवाल किया कि UPSC तो आपसे बड़े पैमाने पर परीक्षा करवाता है, वहां कभी पेपर लीक नहीं हुआ। NTA को उनसे सीखने की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि युवाओं को निराश नहीं किया जाना चाहिए और पूरे मामले में जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है।

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी तरह की कमी न रह जाए।

नीट परीक्षा रद्द होने के बाद NTA ने एग्जाम फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एजेंसी के अनुसार अब तक करीब 13 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर चुके हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related