KIRAN SINGH DEO WELCOME: एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KIRAN SINGH DEO WELCOME : Party workers accorded a rousing welcome at the airport!

 

 

KIRAN SINGH DEO WELCOME : सड़क हादसे में घायल होने के करीब 56 दिन बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय समेत पार्टी के कई दिग्गज मंत्री और नेताओं ने भी किरण सिंह देव का स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए किरण सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की पावन धरा पर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से लेकर एक छोटे से कार्यकर्ता ने भरपूर साथ दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष और अन्य राजनीतिक दलों का भी खूब प्रेम प्राप्त हुआ है। सभी का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूं। सभी की प्रार्थना और विश्वास का ही असर है, जिससे मैं स्वस्थ लौट आया हूं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि यह भाजपा परिवार के लिए प्रसन्नता का क्षण है। उनकी सकुशल वापसी से कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह है। उन्होंने कहा कि मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद और प्रदेशवासियों की शुभकामनाओं से वे पूर्ण स्वस्थ होकर जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं, यही कामना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CEO VIRAL POST: पुरुषों के लिए नौकरी नहीं! 

CEO Viral Post: No jobs for men!     CEO VIRAL POST:...

RAILWAY PENSION: नई पेंशन स्कीम लागू! 

RAILWAY PENSION: New pension scheme implemented!   RAILWAY PENSION: रेल मंत्रालय...

CG GARBA PARTNER: 1000 रुपये में गरबा पार्टनर! 

CG Garba Partner: Garba partner for ₹1,000!     CG GARBA PARTNER:...