CG BJP List: New BJP team announced following 111 resignations and the dissolution of the Mandal
CG BJP LIST: भाजपा ने डोंगरगढ़ में संगठन की गाड़ी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की है। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक संकट के बाद शहर मंडल की नई टीम में सौमित्र सोनी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विनय बंसल और अमित बोस को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
इससे पहले डोंगरगढ़ शहर मंडल की पूरी कार्यसमिति को भंग कर दिया गया था। यह कार्रवाई 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे और लगातार बढ़ते संगठनात्मक विवाद के बीच हुई थी।
27 जुलाई को डोंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल में उस समय बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब 111 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की।
इसमें मंडल, जिला और प्रदेश स्तर से जुड़े पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे। इसके बाद इस्तीफों का सिलसिला थमा नहीं।
इस पूरे घटनाक्रम ने डोंगरगढ़ भाजपा के भीतर चल रहे असंतोष को खुलकर सामने ला दिया।

