CG ELEPHANT MOVEMENT : हाथियों का हाई अलर्ट, मेन रोड जाम… गांवों में दहशत

Date:

CG ELEPHANT MOVEMENT : Elephants on high alert, main road blocked… panic in villages

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हाथियों ने हालात टेंशन वाले कर दिए हैं। धर्मजयगढ़ वन मंडल में शनिवार को एक नहीं, बल्कि दो बड़े हाथी दल सीधे मेन रोड पर उतर आए। देखते ही देखते सड़क जाम हो गई और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।

पहला दल करीब 35 हाथियों का था, जो पेलम बांध जंगल से निकलकर बोजिया-औरानारा रोड पार करता हुआ गाड़ाडटी जंगल की तरफ बढ़ा। हैरानी की बात ये रही कि हाथी काफी देर तक सड़क किनारे ही रुके रहे, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया।

उधर दूसरा दल 15 हाथियों का था, जिसने रायगढ़-धर्मजयगढ़ मुख्य मार्ग पार कर लिया। यानी कुल मिलाकर 50 हाथियों का मूवमेंट सीधे सड़कों पर दिखा, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया।

वन विभाग और हाथी मित्र दल लगातार निगरानी में जुटे हैं। बोजिया, औरानारा, सिंघीझाप समेत कई गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ग्रामीणों को साफ कहा गया है कि सतर्क रहें और रात में बाहर निकलने से बचें।

सबसे बड़ी चिंता ये है कि पूरे इलाके में अब 133 हाथी अलग-अलग दलों में घूम रहे हैं। इनमें नर, मादा और शावक भी शामिल हैं। बढ़ती संख्या ने गांव वालों की नींद उड़ा दी है।

आमगांव में 44, बोजिया में 35 और बाकी इलाकों में भी हाथियों की बड़ी मौजूदगी दर्ज की गई है। साफ है कि आने वाले दिनों में खतरा और बढ़ सकता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related