CHHATTISGARH : डॉक्टर भैया-भाभी को मिला पद्मश्री सम्मान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Doctor Bhaiya and Bhabhi received Padmashree award

रायपुर। बस्तर के जंगलों में सालों से चुपचाप लोगों की जिंदगी बचाने वाले “डॉक्टर भैया-भाभी” को आखिर देश का बड़ा सम्मान मिल गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को दंतेवाड़ा और अबूझमाड़ में सेवा दे रहे डॉक्टर दंपती डॉ. रामचंद्र गोडबोले और डॉ. सुनीता गोडबोले को पद्मश्री से सम्मानित किया।

CHHATTISGARH : आग का तांडव, 18 हजार तेंदूपत्ता बोरे जलकर खाक

महाराष्ट्र से आए इस दंपती ने 1990 में बस्तर की धरती को अपना घर बना लिया था। तब से लेकर आज तक ये दोनों आदिवासी इलाकों में मुफ्त इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 1 लाख से ज्यादा मरीजों का फ्री में इलाज कर चुके हैं।

बस्तर के लोग इन्हें प्यार से “डॉक्टर भैया” और “भाभी” कहते हैं। दोनों पति-पत्नी सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर मेडिकल कैंप, महिलाओं में जागरूकता और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी लगातार काम कर रहे हैं।

CG BAT DEATHS : गर्मी का कहर, 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत

डॉ. रामचंद्र गोडबोले का एक बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा- “मेरे सामने बैठा हर आदिवासी मेरे लिए भगवान है।”

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने भी इस सम्मान को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का पल बताया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BIG BREAKING : NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

BIG BREAKING : Dharmendra Pradhan resigns amid NEET controversy! रायपुर...

CG SET 2026 : तारीख जारी, आवेदन शुरू

CG SET 2026 : Dates released, applications open रायपुर। छत्तीसगढ़...