CHHATTISGARH : काम नहीं किया तो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : If work is not done then contractor will be blacklisted!

रायपुर। बस्तर में सड़क और पुल का काम लटकाना ठेकेदारों को भारी पड़ गया। लोक निर्माण विभाग ने काम में बेहद धीमी प्रगति और निर्माण पूरा करने में रुचि नहीं लेने वाले 6 ठेकेदारों पर बड़ी कार्रवाई की है।

विभाग के मुताबिक, बार-बार नोटिस देने, अनुबंध की अवधि बढ़ाने और ठेकेदारों की ओर से शपथ पत्र देने के बावजूद काम में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद विभाग ने इनके पंजीयन के नवीनीकरण पर रोक लगा दी।

PRINCIPAL LOVE STORY: Teacher को ‘I Love You’ कहना पड़ा भारी, Increment रोका! 

कार्रवाई की जद में के. मोहन रेड्डी, मेसर्स शांति विजय कन्सट्रक्शन, मेसर्स ट्रांसाफ्ट इंफ्रा., मेसर्स राघवा कन्सट्रक्शन, मेसर्स बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेसर्स पंकज हालदार शामिल हैं।

इनमें के. मोहन रेड्डी और मेसर्स ट्रांसाफ्ट इंफ्रा. के पंजीयन निरस्त भी कर दिए गए हैं। दोनों के खिलाफ आदेश की तारीख से अगले 5 साल तक पंजीयन का नवीनीकरण नहीं होगा।

वहीं मेसर्स राघवा कन्सट्रक्शन और मेसर्स शांति विजय कन्सट्रक्शन पर 5 साल, मेसर्स पंकज हालदार पर 5 साल और मेसर्स बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 2 साल तक पंजीयन नवीनीकरण पर रोक लगाई गई है।

कार्रवाई सुकमा और नारायणपुर में चल रहे सड़क, पुल-पुलिया निर्माण कार्यों में देरी को लेकर की गई है। राज्य शासन ने इन कार्रवाइयों के संबंध में बिलासपुर हाईकोर्ट में कैविएट भी दायर की है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related