School Summer Vacation: Preparations Underway to Close Schools in Chhattisgarh Due to Intense Heat…
School Summer Vacation: छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ गया है जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ स्कूली बच्चों पर भी इसका असर पड़ने लगा है।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ सरकार सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 20 अप्रैल 2026 से बंद करने का आदेश जल्द जारी किया जा सकता है।
तेज धूप और लू के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों से बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिसके बाद सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है।
सूत्रों के मुताबिक, 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक सभी स्कूलों में कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
यानी छात्रों को समय से पहले ही गर्मी की छुट्टियां मिल सकती हैं। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लिया जा रहा है।
सरकार का मानना है कि इस भीषण गर्मी में बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो सकता है।
छोटे बच्चों के लिए लू (हीटवेव) का खतरा अधिक रहता है, जिससे डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
ऐसे में छुट्टियों का यह फैसला अभिभावकों के लिए भी राहत भरा साबित हो सकता है।

