CG ITC SCAM : 12.5 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले में कारोबारी गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ITC Scam: Businessman Arrested in ₹12.5 Crore Fraudulent ITC Scam!

रायपुर: फर्जी ITC घोटाला मामले में DGGI रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले से कुलदीप उर्फ अभिषेक पाठक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर बोगस फर्मों के जरिए 12.5 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल करने और उसे आगे ट्रांसफर करने का आरोप है।

छत्तीसगढ़ फर्जी आई घोटाला की जांच के दौरान अभिषेक पाठक का नाम सामने आया था। जांच एजेंसी के अनुसार उसे कई बार पूछताछ के लिए नोटिस भेजे गए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ।

इसके बाद DGGI की टीम शाहजहांपुर के अतिबरा गांव पहुंची और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

छत्तीसगढ़ फर्जी आईटीसी घोटाले की जांच में सामने आया है कि अभिषेक पाठक ने कथित तौर पर रायपुर निवासी अमन सिंह के साथ मिलकर स्क्रैप कारोबार से जुड़ी फर्मों का संचालन किया।

आरोप है कि इन फर्मों के माध्यम से कागजों में कारोबार दिखाकर करोड़ों रुपये का फर्जी ITC प्राप्त किया गया।

मामले में जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर फर्में बनाई थीं।

इनमें समृद्धि ट्रेडिंग और ख्याति इंटरप्राइजेज जैसी फर्मों का नाम सामने आया है। जांच में इन कंपनियों के जरिए भी टैक्स क्रेडिट से जुड़ी अनियमितताओं की पड़ताल की जा रही है।

छत्तीसगढ़ फर्जी आईटीसी घोटाले का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये की टैक्स क्रेडिट हेराफेरी के मामले सामने आ चुके हैं। जांच एजेंसियां ऐसे नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ फर्जी आईटीसी घोटाला की जांच अभी जारी है। DGGI को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां एवं बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related