CG MOBILE BLAST: मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट, मासूम की हुई दर्दनाक मौत..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Mobile Blast: Mobile Battery Explodes; Innocent Child Meets Tragic End

CG MOBILE BLAST: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क पर फेंकी गई एक खराब मोबाइल फोन बैटरी से खेलते समय उसमें ब्लास्ट हो गया।

बैटरी फटने से गंभीर रूप से झुलसे एक साल के बच्चे ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बरमपुर गांव की है, मृतक बच्चे के पिता महेंद्र कुमार ने बताया कि, उनके अन्य बच्चे सड़क पर पड़ी एक खराब मोबाइल बैटरी घर ले आए थे।

इसी दौरान एक साल का मासूम उस बैटरी से खेल रहा था, तभी अचानक बैटरी फट गई। विस्फोट इतना तेज था कि बच्चे का चेहरा, हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए।

घटना के बाद परिजनों ने बच्चे को पहले प्रेमनगर के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

वहां भी स्थिति नाजुक बनी रहने पर डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related