CHHATTISGARH: Raipur-Bilaspur will get a big gift!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को लेकर सरकार अब तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई अहम बैठक में रायपुर और बिलासपुर की कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
रायपुर के मंडी रोड स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में अत्याधुनिक जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क बनाने की तैयारी है। वहीं बिलासपुर में ट्रैफिक और भारी वाहनों की समस्या से राहत देने के लिए आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाएगा।
प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर में बड़े गोदाम, लॉजिस्टिक्स हब, विशाल पार्किंग, वाहन रिपेयरिंग सेंटर और ड्राइवरों के लिए रेस्ट एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा नवा रायपुर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के लिए वर्ल्ड क्लास कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा। यह सेंटर बिजनेस मीट, कॉर्पोरेट इवेंट्स और बड़ी प्रदर्शनियों का नया केंद्र बन सकता है।
सरकार इन सभी परियोजनाओं को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इन प्रोजेक्ट्स से निवेश, रोजगार और बिजनेस टूरिज्म को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

