Andra Pradesh Accident : मंदिर दर्शन करने जा रहे 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, PM ने जताया दुःख

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Andhra Pradesh Accident: 8 Devotees Heading to Temple for Darshan Meet Tragic End; PM Expresses Grief

Andhra Pradesh accident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल के कल्लूदेवकुंटा गांव के पास बोलेरो और बजरी से भरे टैंकर की जबरदस्त टक्कर में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई हैं जबकि 13 लोग घायल हो गए।

सभी श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग चिक्कबल्लापुर के रहने थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कल्लूदेवकुंटा के पास विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट और बजरी से लदे एक टैंकर की बोलेरो से टक्कर हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related