AMIR HAMZA ATTACK : Attack on top Lashkar terrorist in Lahore…
नई दिल्ली। पाकिस्तान के लाहौर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने हड़कंप मचा दिया है। अज्ञात हमलावरों ने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल Amir Hamza को निशाना बनाते हुए गोलियों से भून डाला।
हमजा एक न्यूज चैनल ऑफिस के बाहर था, तभी अचानक हमलावरों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल हमजा ICU में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
इस हमले ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, उसने यह शक और गहरा कर दिया है कि आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कोई बड़ा ‘क्लीनअप मिशन’ चल रहा है।
बताया जाता है कि हमजा सिर्फ एक आतंकी नहीं, बल्कि लश्कर-ए-तोयबा का दिमाग माना जाता है। Hafiz Saeed के साथ मिलकर उसने संगठन खड़ा किया और भर्ती से लेकर फंडिंग तक का पूरा नेटवर्क संभाला।
अमेरिका पहले ही उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर चुका है। ऐसे में इस हमले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

