CG Traffic Police: 24 पुलिसकर्मियों का कटा चालान, अब अनुरोध नहीं, सीधा चालान! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Traffic Police: 24 Police Personnel Fined—No More Requests, Just Direct Fines!

CG Traffic Police: दुर्ग पुलिस ने ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए 24 पुलिसकर्मियों को  ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालान काटा है। इस कार्रवाई से पुलिस ने एक मिसाल पेश कर अनुशासन का संदेश दिया है।

दरअसल, शहर में लगाए गए ITMS (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियमों की निगरानी की जा रही है।

ITMS कैमरों  के जरिए पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को चिन्हित किया गया और उनके खिलाफ ई-चालान जारी किया गया।

इसमें  पुलिस के द्वारा हेलमेट न पहनने, सिग्नल तोड़ने, ओवरस्पीडिंग और अन्य नियमों का उल्लंघन किया था।

पहले ऐसे मामलों में अक्सर चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता था, लेकिन इस बार पुलिस प्रशासन ने “अनुरोध नहीं, सीधा चालान” की नीति अपनाई है।

इस सख्त कदम का आम जनता ने भी स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस खुद नियमों का पालन करेगी, तभी समाज में इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।

सुरक्षा व्यवस्था में किसी को भी VIP ट्रीटमेंट नहीं मिलना चाहिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related