BREAKING : EVM की होगी जांच, हाईकोर्ट का आदेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING : EVMs will be investigated, High Court orders

रायपुर डेस्क। ईवीएम को लेकर सालों से चल रही बहस के बीच अब बड़ा मोड़ आ गया है। Bombay High Court ने पहली बार चुनाव के बाद EVM मशीनों की जांच कराने का आदेश दे दिया है।

यह फैसला कांग्रेस नेता नसीम खान की याचिका पर आया है। कोर्ट ने 16 और 17 अप्रैल को मुंबई में EVM की डायग्नोस्टिक चेकिंग कराने को कहा है।

इस जांच में Bharat Electronics Limited के इंजीनियर शामिल होंगे, जो मशीन के माइक्रोकंट्रोलर और बर्न्ट मेमोरी को चेक करेंगे। मकसद साफ है कि कहीं मशीन में कोई छेड़छाड़ या गड़बड़ी तो नहीं हुई।

खास बात ये है कि नसीम खान खुद और उनका एक्सपर्ट भी इस जांच के दौरान मौजूद रहेंगे। उनके विधानसभा क्षेत्र में इस्तेमाल हुई करीब 5% यानी लगभग 20 मशीनों की जांच होगी।

अब इस फैसले के बाद EVM को लेकर चल रही बहस और तेज हो सकती है, क्योंकि पहली बार कोर्ट के आदेश पर चुनाव के बाद मशीनों की गहराई से जांच होने जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH VISION : 2047 का मास्टरप्लान!

CHHATTISGARH VISION : Masterplan for 2047! रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने...

CHHATTISGARH : अब फाइल नहीं अटकेगी!

CHHATTISGARH : Now the file will not get stuck! रायपुर।...

TENDER SCAM : IAS सहित 3 बड़े अधिकारी गिरफ्तार

TENDER SCAM : 3 senior officials including IAS arrested रायपुर...