SCHOOL VAN FIRE : चलती वैन में अचानक आग, 5 बच्चे और ड्राइवर का ये हाल …

Date:

SCHOOL VAN FIRE : A moving van suddenly caught fire, killing 5 children and the driver…

रायपुर डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है। यहां बच्चों से भरी स्कूल वैन अचानक आग का गोला बन गई।

मामला पुरकाजी के समसो गांव का है, जहां रोज की तरह वैन बच्चों को आशीष इंग्लिश एकेडमी लेकर जा रही थी। तभी चलते-चलते वैन में अचानक आग लग गई।

जैसे ही लोगों ने आग देखी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक 5 बच्चे और ड्राइवर आग की चपेट में आकर झुलस चुके थे।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है, हालांकि असली कारण जांच के बाद ही साफ होगा।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR : CSPDCL में रिश्वत VIDEO!

RAIPUR : Bribery video in CSPDCL! रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी...