CG News : Housing Board colonies to be incorporated into the Municipal Corporation, bringing relief from existing problems.
CG News: नगर निगम के चीफ इंजीनियर, जोन कमिश्नरों और छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियों को नगर निगम के अधीन लाने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है।
बैठक में तय हुआ कि दोनों विभागों की एक संयुक्त टीम बनाई जाएगी, जो संबंधित कॉलोनियों का स्थल निरीक्षण करेगी और विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर हाउसिंग बोर्ड को सौंपी जाएगी।
वर्तमान में इन कॉलोनियों में मरम्मत कार्यों के लिए कोई स्थायी फंड नहीं है, लेकिन नगर निगम के अधीन आने के बाद इन क्षेत्रों में विकास और मरम्मत के लिए केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाले फंड का उपयोग किया जाएगा।
अधिकांश कॉलोनियां ट्यूबवेल आधारित जल आपूर्ति पर निर्भर हैं, जिससे गर्मियों में जलस्तर गिरने पर पानी की समस्या बढ़ जाती है। नगर निगम के अधीन आने के बाद इन कॉलोनियों को फिल्टर प्लांट से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक में सेजबहार, बोरियाकला और पिरदा जैसे बाहरी क्षेत्रों की कॉलोनियों को भी भविष्य में नगर निगम सीमा में शामिल करने पर विचार किया गया है ।

