वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

Date:

Senior Congress leader Mohsina Kidwai passes away; breathed her last in the hospital.

 

नई दिल्ली: वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और मेरठ से तीन बार सांसद रहीं मोहसिना किदवई का बुधवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया।  उन्‍होंने सुबह चार बजे अस्‍पताल में आखिरी सांस ली।

नोएडा के सेक्‍टर 40 स्थित आवास से मोहसिना किदवई की अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे निकलेगी।

दिल्‍ली के निजामुद्दीन कब्रिस्‍तान में शाम पांच बजे उनको सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान किदवई ने स्‍वास्‍थ्‍य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे मंत्रालयों में काम किया।

1 जनवरी, 1932 को बाराबंकी में जन्‍मीं मोहसिना किदवई दो बार छत्‍तीसगढ़ से राज्‍यसभा सदस्‍य भी चुनी गईं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्‍यसभा की सदस्‍य रहीं।

मोहसिन किदवई के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक व्‍यक्‍त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी शोक जताया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : Big decision of Chhattisgarh government रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : Who will be number 3...