RAIPUR FRAUD CASE : Now Imran’s arrest is certain
रायपुर. रायपुर में 39 लाख की ठगी मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। एचडीडी मशीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद इमरान नवाब को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।
आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने साफ मना कर दिया। अब उसकी गिरफ्तारी का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
मामला तब सामने आया जब मोहम्मद शाहनवाज ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने प्लान बनाकर उनसे 39 लाख रुपए ठग लिए। हैरानी की बात ये भी रही कि पुलिस ने केस दर्ज करने में करीब 135 दिन लगा दिए, जिससे आरोपी को बचने का मौका मिल गया।
हालांकि बाद में पुलिस ने IPC की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि मामला गंभीर है और आरोपी की भूमिका अहम लग रही है, इसलिए उसे राहत नहीं दी जा सकती।
अब साफ है कि आने वाले दिनों में पुलिस कभी भी आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है।
