CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में बारिश-आंधी अलर्ट!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER ALERT : Rain-storm alert in Chhattisgarh!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है। दिन में गर्मी बढ़ने लगी है, जबकि सुबह और रात में अभी भी हल्की ठंड महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 15 मार्च को दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं जिनकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण आंतरिक ओडिशा तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही है। यह सिस्टम समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है।

जब उत्तर की ठंडी हवाएं और दक्षिण से आने वाली नमी वाली गर्म हवाएं इस ट्रफ लाइन के आसपास मिलती हैं, तो अचानक बादल बनते हैं और लोकल सिस्टम तैयार हो जाता है। इसी वजह से धूप के बीच अचानक गरज-चमक और हल्की बारिश होने लगती है।

मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग में मौसम ज्यादा प्रभावित रहेगा। 14 और 15 मार्च को यहां कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related