DELHI NATURE BAZAAR FIRE : नेचर बाजार में भीषण आग!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI NATURE BAZAAR FIRE : Massive fire in Nature Bazaar!

रायपुर। दिल्ली के दक्षिणी इलाके से बड़ी आगजनी की खबर सामने आई है। अंधेरिया मोड़ के पास स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 50 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक आग लगने की सूचना सुबह करीब 7:37 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि यह आग लाडो सराय क्षेत्र के पास स्थित नेचर बाजार में लगी, जहां हस्तशिल्प और अन्य सामान बेचने वाली अस्थायी और अर्ध-स्थायी दुकानें लगी हुई थीं। आग लगने के बाद देखते ही देखते लपटें कई दुकानों तक फैल गईं और पूरे बाजार से धुएं का गुबार उठने लगा।

दमकलकर्मियों ने आग को काबू में करने और आसपास के हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया। इस हादसे में बड़ी संख्या में दुकानों का सामान और ढांचा पूरी तरह नष्ट हो गया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ अग्निशमन दल की मदद कर रही है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related