CG News : BJP नेता के भाई की दुकान पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

Date:

CG News: Bulldozer runs on BJP leader’s brother’s shop, heavy police force deployed

दुर्ग : दुर्ग जिले के ग्राम समोदा के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अफीम की खेती के मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।

इससे पहले अफीम खेती मामले में पुलिस भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकार की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

 

अवैध कब्जों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

गौरतलब है कि दुर्ग जिले के समोदा–झेंझरी इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने उनकी और उनके परिजनों की संपत्तियों की जांच शुरू की थी। फिलहाल जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : जजों पर केस… हाईकोर्ट सख्त

CHHATTISGARH : Case against judges… High Court strict रायपुर। Chhattisgarh...

CG BREAKING : साहू संघ की नई टीम

CG BREAKING : New team of Sahu Sangh रायपुर। छत्तीसगढ़...