CG VIDHANSABHA : सदन में शायरी

Date:

CG VIDHANSABHA : Poetry in the House

रायपुर, 25 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में उस समय अलग ही माहौल बन गया, जब तखतपुर से भाजपा के वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह ने शायराना अंदाज में अपनी बात रखी।

प्रश्नकाल के बाद महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी थे। इसी बीच धर्मजीत सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तुलना सूरज से करते हुए उनकी कार्यशैली और नेतृत्व की जमकर सराहना की। उनके शायराना अंदाज ने सदन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

विधायक के अल्फाजों की चर्चा सदन से बाहर भी होने लगी। सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में उनके भाषण को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

धर्मजीत सिंह सदन में तार्किक और मुखर अंदाज में मुद्दे उठाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी बातों को स्पीकर से लेकर मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य गंभीरता से सुनते हैं। बुधवार को भी उन्होंने शायरी के माध्यम से विपक्ष को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री की राजनीतिक क्षमता और कामकाज की शैली की प्रशंसा की।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related