LUCKNOW MURDER CASE : बेटे ने किए पिता के टुकड़े … चर्चा में नीला ड्रम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LUCKNOW MURDER CASE : Son chops father into pieces… Blue Drum in discussion

लखनऊ, 25 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामले में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर शव को टुकड़ों में ठिकाने लगा दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने वारदात के बाद चाकू और आरी मंगवाकर शव के टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया।

मृतक की पहचान मानवेंद्र सिंह (49) के रूप में हुई है, जो आशियाना क्षेत्र में पैथोलॉजी लैब संचालित करते थे। 20 फरवरी को उनके बेटे अक्षत ने ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और बताया था कि पिता दिल्ली जाने की बात कहकर निकले थे।

जांच के दौरान आरोपी बार-बार बयान बदलता रहा। कड़ाई से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 20 फरवरी की सुबह विवाद के बाद उसने पिता को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए इंटरनेट पर तरीके खोजे और फिर औजार मंगवाकर शव के टुकड़े किए। कुछ अवशेष घर में ड्रम में छिपाए गए, जबकि अन्य हिस्से दूर फेंके गए।

पुलिस ने 33 मिनट का सीन रिक्रिएशन कर घटना की पुष्टि की। फॉरेंसिक टीम ने घर से शव के अवशेष बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related