CG CRIME: Businessman subjected woman to sexual brutality for 8 months; FIR registered!
CG CRIME: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रियल स्टेट कारोबारी पर 37 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है.
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया और वीडियो बनाकर 8 महीने तक ब्लैकमेल किया.
दरअसल, मुंगेली नाका के पास किराये के कमरे में सिलाई सेंटर चलाने वाली महिला की पहचान रियल स्टेट कारोबारी प्रशांत नारंग उर्फ बंटू (45 साल) से हुई.
व्यवसायी ने महिला को भरोसा दिलाया कि उसका एक परिचित हाई कोर्ट में वकील है जो उसके पुराने मामले में मदद करेगा.
पीड़िता ने बताया कि 8 सितंबर 2024 को दोपहर करीब 2 बजे आरोपी ने महिला को होटल ईस्ट पार्क में बुलाया. यहां महिला को उसने कोल्डड्रिंक पीने को दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था. इसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद कारोबारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया.
पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी ने महिला का 8 महीने तक लगातार शोषण किया.
पीड़िता के मुताबिक उसके साथ अप्रैल 2025 तक अलग-अलग होटल में बुलाकर रेप किया. जब महिला ने आरोपी से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो टाल-मटोल करने लगा. उसने महिला का नंबर भी ब्लॉक कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल आरोपी मुंबई में है.
मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम), 308(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.
