NAKTI GAON CONTROVERSY: गांवों की 1076 एकड़ जमीन बिल्डरों को सौंपने की थी तैयारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAKTI GAON CONTROVERSY: Plans were afoot to hand over 1,076 acres of village land to builders!

 

 

NAKTI GAON CONTROVERSY: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे नकटी गांव को लेकर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने दावा किया है कि सरकार नकटी समेत छह गांवों की 1076 एकड़ जमीन नगर विकास योजना के नाम पर निजी डेवलपर्स को सौंपने की तैयारी कर रही है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) की निविदा के दस्तावेजों के अनुसार नकटी, सेरीखेड़ी, मंदिर हसौद, रमचंडी, बरौंदा और रीको की कुल 436.01 हेक्टेयर यानी करीब 1076 एकड़ भूमि इस योजना में शामिल की गई है।

कांग्रेस नेता ने सरकार से सवाल किया है कि क्या इस योजना में वही विवादित जमीन भी शामिल है, जहां हाल में तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई थी? उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर तत्काल स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

मोहम्मद अकबर ने आरोप लगाया कि निविदा की शर्तों के अनुसार चयनित एजेंसी को सड़क, पानी, सीवरेज और बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के बदले मिक्स यूज भूमि के विकास और बिक्री का अधिकार दिया जाएगा।

उनका कहना है कि इसका मतलब सरकार सीधे जमीन बेचने के बजाय डेवलपर के माध्यम से जमीन का व्यावसायिक उपयोग कराने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIETNAM BOAT ACCIDENT: भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी!

VIETNAM BOAT ACCIDENT: Boat carrying Indian tourists capsizes!     VIETNAM BOAT...

चाय पर चर्चा:”जब पुलिस सिर्फ वर्दी नहीं, भरोसे का दूसरा नाम बन जाए…”

Discussion over tea पत्रकार दीपक तिवारी कबीरधाम जिले की हर चाय...

US-IRAN WAR: डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को धमकी! 

US-Iran War: Donald Trump threatens Iran!       US-IRAN WAR: अमेरिकी राष्ट्रपति...

MAHTARI VANDANA YOJANA : योजना की 29वीं किश्त हुई जारी! 

Mahtari Vandana Yojana: 29th installment of the scheme released       रायपुर...