INDIA-NEW ZEALAND DEAL:भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच हुआ बड़ा समझौता! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA-NEW ZEALAND DEAL: Major agreement signed between India and New Zealand!

 

 

INDIA-NEW ZEALAND DEAL: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान भारत और न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दिया.

दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक सहयोग बढ़ाने के लिए साझा रोडमैप पर सहमति जताई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ही न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफ़र लक्सन से मुलाक़ात की.

इसमें 10 समझौतों (एमओयू) समेत 18 बड़े फ़ैसलों पर साइन हुए हैं. जानकारी  के मुताबिक़, दोनों देशों ने फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी एफ़एटीए को जल्द लागू करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया.

मोदी और लक्सन ने अपनी मीटिंग के दौरान पश्चिम एशिया संघर्ष पर चिंता जताई और सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.

संयुक्त बयान में कहा गया, “उन्होंने होर्मुज़ स्ट्रेट से आवाजाही की पूरी स्वतंत्रता और व्यापारमार्ग की बहाली की मांग की, साथ ही शिपिंग पर किसी भी रोक का विरोध किया.”

दोनों नेताओं ने संघर्ष का शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान पाने के लिए बातचीत, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के पालन की अहमियत दोहराई.

गौरतलब है कि पीएम मोदी छह से 11 जुलाई तक तीन देशों की यात्रा पर थे, जिसके अंतिम चरण में न्यूज़ीलैंड पहुंचे. वो आज ही नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related