छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर वीडियो वायरल करने की धमकी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया गड़वार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह मामला 15 फरवरी का हैं जब बच्ची शौच करने गई थी, तो उसके साथ 5 आरोपी लड़कों ने उसे डराया धमकाया और उसका रेप किया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पीड़िता की भाभी ने बताया कि, जब उनकी ननद शौच करने गई थी तो 5 लड़के उसे खींचकर ले गए और उसका रेप किया। डर की वजह से उसने किसी को कुछ नही बताया लेकिन दूसरे दिन जब उसका हाथ-पैर दर्द करने लगा तो उसने रोते हुए अपनी आप बीती परिजनों को बताई जिसके बाद उन्होंने पुरे घटना क्रम की जानकारी पुलिस को दी ।

आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसके घर वालों को मार दिया जाएगा और घटना का वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इसी डर से छात्रा चुप थी।

पुलिस अधीक्षक ने  कहा कि इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related