राज्योत्सव में आम नागरिकों के लिए निःशुल्क बस सेवा, रायपुर से नवा रायपुर तक मिलेगी सुविधा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्योत्सव 2025 के अवसर पर राजधानी रायपुर से नवा रायपुर राज्योत्सव स्थल तक आम नागरिकों के लिए निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है। यह सेवा 4 और 5 नवंबर 2025 को उपलब्ध रहेगी।

 

बसों का संचालन सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक किया जाएगा। यह बसें रायपुर रेलवे स्टेशन, भाठागांव बस स्टैंड, तेलीबांधा चौक, पचपेड़ीनाका, साइंस कॉलेज और कालीबाड़ी चौक से नवा रायपुर राज्योत्सव स्थल के लिए संचालित होंगी।

 

इस व्यवस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को राज्योत्सव समारोह में शामिल होने और 5 नवंबर को होने वाले भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम के एयर शो का भरपूर आनंद लेने का अवसर प्रदान करना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related